Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को चौथे टी-20 में दी मात, सीरीज 2-2 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 145 रनों पर सिमट गई।

22 Mar 2026

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को चौथे टी-20 में दी मात, सीरीज 2-2 से बराबर

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करते हुए रविवार को चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रनों से हरा दिया और सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 145 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड ने 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि इस दौरान उसके दो विकेट भी गिरे। कैटेन क्लार्क 9 रन और टिम रॉबिन्सन 32 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट नौवें ओवर में डेन क्लीवर के रूप में गिरा। उन्होंने 26 रन बनाए। इसके बाद बेवोन जैकब्स 3 रन और कप्तान जेम्स नीशम 6 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

14वें ओवर में निक केली 19 रन और कोल मैककॉन्ची 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में जैकरी फॉल्क्स 7, जोश क्लार्कसन 10 रन और काइल जैमीसन 13 रन बनाकर आउट हुए और पूरी टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने 19 रन से मैच जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने 3, ओटनील बार्टमैन, प्रेनेलन सुब्रायन और केशव महाराज ने 2-2 तथा वियान मुल्डर ने एक विकेट लिया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने तीन छक्के और सात चौके लगाए। इसके अलावा टोनी डी जॉर्जी ने 23, रुबिन हर्मनन ने नाबाद 28 रन, डियान फोरेस्टर ने 19 और जेसन स्मिथ ने 19 रन बनाए और जॉर्ज लिंडे ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 2, जैकरी फॉल्क्स, बेन सियर्स और कोले मैककॉन्ची ने 1-1 विकेट लिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को चौथे टी-20 में दी मात, सीरीज
दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News